Bihar: पटना में शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए सरकार ने अब वैवाहिक समारोहों में कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन अब केवल आवेदन के आधार पर सिलिंड
Bihar: पटना में शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए सरकार ने अब वैवाहिक समारोहों में कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन अब केवल आवेदन के आधार पर सिलिंडर नहीं देगा, बल्कि इसकी पूरी जांच की जाएगी ताकि गैस का दुरुपयोग न हो।
सिलिंडर पाने के लिए किन बातों की होगी जांच
प्रशासन अब आवेदन करने वालों से कई सवाल पूछेगा और दस्तावेजों की जांच करेगा। अधिकारी यह देखेंगे कि आवेदन करने वाला व्यक्ति कितने मेहमानों को बुला रहा है और शादी का कार्ड असली है या नहीं। इसके अलावा, यह भी पता लगाया जाएगा कि वैवाहिक कार्यक्रम के नाम पर गैस सिलिंडर का गलत इस्तेमाल करने की कोई मंशा तो नहीं है।
कैसे होगी आपूर्ति और कौन करेगा वेरिफिकेशन
कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति मांग के मुकाबले 70 प्रतिशत ही हो रही है। इसे देखते हुए संबंधित SDO खुद आवेदनकर्ता से मुलाकात करेंगे और दिए गए तथ्यों की गहराई से जांच करेंगे। एडीएम आपूर्ति RK Diwakar ने साफ किया है कि विवाह के नाम पर मनचाहे सिलिंडर नहीं दिए जाएंगे, बल्कि वास्तविक जरूरत का आकलन करने के बाद ही आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।