Patna में BJP नेता हरिभूषण ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
Patna : बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक Haribhushan Thakur Bachol को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले क
Patna : बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक Haribhushan Thakur Bachol को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार 25 जुलाई 2026 की रात करीब 8:46 बजे की है। हरिभूषण ठाकुर अपने सिद्धेश्वर नगर स्थित Green Heritage Apartment के घर पर थे, तभी उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उसी नंबर से कई मिस कॉल भी आए थे।
रविवार 26 जुलाई 2026 को उन्होंने इस मामले को लेकर पाटलिपुत्र थाने में FIR दर्ज कराई। हरिभूषण ठाकुर ने बताया कि Truecaller ऐप पर फोन करने वाले व्यक्ति का नाम Mo. Imanul दिख रहा था। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Patna Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल्स निकाल रही है और उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है जिनसे धमकी भरे फोन आए थे।