Patna में बेउर जेल से छात्रों की रिहाई, परिजनों ने प्रभात खबर के रिपोर्टर का जताया आभार
Bihar/Patna: पटना की बेउर जेल के बाहर सोमवार को एक भावुक नजारा देखने को मिला। जेल से रिहा होकर बाहर निकले छात्रों और उनके परिवार वालों ने प्रभात खबर के रिपोर्टर राज कमल को गले लगाया और उनका धन्यवाद किया। परिजनों का कहना
Bihar/Patna: पटना की बेउर जेल के बाहर सोमवार को एक भावुक नजारा देखने को मिला। जेल से रिहा होकर बाहर निकले छात्रों और उनके परिवार वालों ने प्रभात खबर के रिपोर्टर राज कमल को गले लगाया और उनका धन्यवाद किया। परिजनों का कहना था कि मुश्किल समय में इस मीडिया संस्थान ने उनकी आवाज को मजबूती से उठाया।
यह पूरा मामला 22 जुलाई से शुरू हुआ था जब छात्रों को जेल भेजा गया था। प्रभात खबर की टीम उस समय भी मौके पर मौजूद थी और छात्रों की रिहाई तक लगातार वहां डटी रही। जब 29 जुलाई को छात्र जेल से बाहर आए, तो उनके परिजनों ने कहा कि वे इस मदद को जिंदगी भर याद रखेंगे।
मीडिया संस्थान ने इस घटना को पत्रकारिता के प्रति लोगों के भरोसे की जीत बताया। रिपोर्टर राज कमल और उनकी टीम ने छात्रों की रिहाई तक मैदान में रहकर पूरी रिपोर्टिंग की, जिसके बाद रिहा हुए छात्रों और उनके रिश्तेदारों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।