Patna में बेऊर जेल से छूटे NEET प्रदर्शनकारी छात्र, बाहर स्वागत करने जुटीं लड़कियां

Patna: पटना की बेऊर जेल के बाहर सोमवार को काफी गहमागहमी रही। NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्र जेल से बाहर आ रहे थे, जिनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लड़कियां और परिजन पहुंचे। यह पूरा नजारा सोशल मीडिया प

Patna: पटना की बेऊर जेल के बाहर सोमवार को काफी गहमागहमी रही। NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्र जेल से बाहर आ रहे थे, जिनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लड़कियां और परिजन पहुंचे। यह पूरा नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, NEET पेपर लीक विवाद के बाद 22 और 25 जुलाई 2026 को पटना में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया था। 25 जुलाई को ही बिहार पुलिस ने राज्यभर से 694 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें से 355 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

बिहार सरकार ने 27 जुलाई की शाम को एक बड़ा फैसला लिया। गृह विभाग के विशेष सचिव क्षत्रनिल सिंह ने ऐलान किया कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले दर्ज किए गए सभी मामलों को वापस लिया जाएगा और गिरफ्तार लोगों को तुरंत रिहा किया जाएगा। सरकार ने यह भी भरोसा दिया कि प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

इसी फैसले के बाद पूर्व मंत्री Tej Pratap Yadav भी 28 जुलाई की शाम को बेऊर जेल से रिहा हुए। वहीं, All India Students’ Association (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने जेल का दौरा कर छात्रों की रिहाई के लिए 29 जुलाई की डेडलाइन दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि पुलिस जांच जारी रख सकती है, लेकिन जिन छात्रों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न की जाए।