Patna की बेऊर जेल में लूट का आरोप, परिजनों ने कहा- सिपाही रख लेते हैं सामान, एजेंट के जरिए होती है मुलाकात
Bihar/Patna: पटना की बेऊर जेल के बाहर कैदियों के परिजनों ने जेल प्रशासन और कर्मचारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जेल के अंदर लूट जैसी स्थिति बनी हुई है और वहां तैनात सिपाही उनके द्वारा ले जाए गए
Bihar/Patna: पटना की बेऊर जेल के बाहर कैदियों के परिजनों ने जेल प्रशासन और कर्मचारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जेल के अंदर लूट जैसी स्थिति बनी हुई है और वहां तैनात सिपाही उनके द्वारा ले जाए गए सामान को खुद रख लेते हैं।
परिजनों ने बताया कि बच्चों के लिए जो सामान ले जाया जाता है, वह सिपाही रख लेते हैं और खाने-पीने की चीजें भी कैदियों तक नहीं पहुंचतीं। इतना ही नहीं, यह आरोप भी लगाया गया कि कैदियों के कपड़ों तक का इस्तेमाल दूसरों द्वारा किया जा रहा है।
मुलाकात की प्रक्रिया को लेकर भी परिजनों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने पर उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता है, लेकिन जेल के बाहर एजेंट सक्रिय हैं। आरोप है कि इन एजेंटों को पैसे देने पर तुरंत मुलाकात करवा दी जाती है।
बेऊर जेल में मानवाधिकारों के उल्लंघन की खबरें पहले भी आती रही हैं। हाल ही में AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी जेल का दौरा किया था और आरोप लगाया था कि गिरफ्तार छात्रों को खाना नहीं दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। इससे पहले दिसंबर 2025 की रिपोर्ट्स में भी भ्रष्टाचार और खराब मेडिकल सुविधाओं की बात सामने आई थी।