Patliputra Greenfield Township में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स हब, 651 एकड़ में होगा आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

Bihar: बिहार के युवाओं को खेल जगत में आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ में एक वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा। सरकार ने इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर ल

Bihar: बिहार के युवाओं को खेल जगत में आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ में एक वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा। सरकार ने इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस प्रोजेक्ट को लेकर 11 अगस्त 2026 को एक हाई-लेवल मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने की। इस बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। सरकार का मकसद बिहार के युवाओं की प्रतिभा को निखारना है ताकि वे नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपना नाम रोशन कर सकें।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इस पूरे प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि इन सुविधाओं को ओलंपिक स्टैंडर्ड के हिसाब से विकसित किया जाएगा। इससे बिहार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करना आसान होगा और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

इस स्पोर्ट्स हब के लिए कुल 651 एकड़ जमीन तय की गई है, जिसे अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है:

सुविधा का नाम क्षेत्रफल (एकड़)
स्पोर्ट्स सिटी 225 एकड़
गोल्फ कोर्स 187 एकड़
आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 239 एकड़

बता दें कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप का कुल प्रोजेक्ट लगभग 81,730 एकड़ में फैला है। इसमें सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि लॉजिस्टिक पार्क और फिनटेक सिटी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे यह टाउनशिप भविष्य की जरूरतों के हिसाब से एक मॉडर्न शहरी केंद्र के रूप में उभरेगी।