Passport बनवाना होगा महंगा, नई फीस 2,500 और तत्काल के लिए 5,000 रुपये, 1 जुलाई से लागू होंगे नियम

Finance: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने को रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। भारत सरकार ने पासपोर्ट की फीस में बड़ी बढ़ोतरी की है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। विदेश मंत्रालय (ME

Finance: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने को रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। भारत सरकार ने पासपोर्ट की फीस में बड़ी बढ़ोतरी की है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस संबंध में 20 जून को नया नोटिफिकेशन जारी किया है। साल 2012 के बाद यह पहली बार है जब पासपोर्ट शुल्क में इतना बड़ा बदलाव किया गया है।

सरकार ने साफ किया है कि पासपोर्ट मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज (Travel Document) है, इसे भारतीय नागरिकता के प्रमाण के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। इस नए बदलाव का असर दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत पूरे देश के आम लोगों पर पड़ेगा।

नई पासपोर्ट फीस की पूरी लिस्ट

कैटेगरी/सेवा नॉर्मल स्कीम (नई फीस) तत्काल स्कीम (नई फीस)
वयस्क (36 पेज पासपोर्ट) 2,500 रुपये 5,000 रुपये
वयस्क (60 पेज पासपोर्ट) 3,500 रुपये 6,000 रुपये
खोया/खराब पासपोर्ट (36 पेज) 5,000 रुपये 7,500 रुपये
खोया/खराब पासपोर्ट (60 पेज) 6,000 रुपये 8,500 रुपये
नाबालिग (36 पेज पासपोर्ट) 1,750 रुपये 4,250 रुपये
नाबालिग (खोया/खराब 36 पेज) 4,250 रुपये 6,750 रुपये

पासपोर्ट के अलावा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) की फीस भी बढ़ा दी गई है। अब PCC बनवाने के लिए आपको 500 रुपये की जगह 750 रुपये देने होंगे।