पाकिस्तानी पासपोर्ट की ताकत घटी, अब बिना वीजा सिर्फ 29 देशों की यात्रा संभव
World : पाकिस्तानी पासपोर्ट धारकों के लिए विदेश यात्रा अब थोड़ी और मुश्किल हो गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, अब वे दुनिया के केवल 29 देशों में बिना पहले से वीजा लिए जा सकते हैं। पहले यह संख्या 31 थी, लेकिन केप वर्डे आइलैं
World : पाकिस्तानी पासपोर्ट धारकों के लिए विदेश यात्रा अब थोड़ी और मुश्किल हो गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, अब वे दुनिया के केवल 29 देशों में बिना पहले से वीजा लिए जा सकते हैं। पहले यह संख्या 31 थी, लेकिन केप वर्डे आइलैंड्स के वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा हटाने के बाद इसमें कमी आई है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के जुलाई और अगस्त 2026 के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया भर में 101वें स्थान पर पहुंच गया है। साल की शुरुआत में यह 98वें स्थान पर था, जो धीरे-धीरे गिरकर अब 101 पर आ गया है।
वर्तमान नियमों के मुताबिक, इन 29 देशों में से 11 देशों में वीजा की जरूरत नहीं है, 15 देशों में पहुंचने पर वीजा (Visa-on-Arrival) मिलता है और 3 देशों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथोराइजेशन (ETA) लेना होता है।
| श्रेणी | देशों के नाम |
|---|---|
| वीजा-मुक्त (Visa-Free) | बारबाडोस, कुक आइलैंड्स, डोमिनिका, हैती, माइक्रोनेशिया, मोंटसेराट, रवांडा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, द गाम्बिया, त्रिनिदाद और टोबैगो, वानुआतु |
| वीजा-ऑन-अराइवल (VOA) | बुरुंडी, कंबोडिया, कोमोरोस आइलैंड्स, जिबूती, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मालदीव, नेपाल, नीयू, पलाऊ आइलैंड्स, सामोआ, सेनेगल, सिएरा लियोन, तिमोर-लेस्ते, तुवालु |
| ETA विकल्प | केन्या, सेशेल्स और श्रीलंका |
दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने खुद भी अपनी वीजा पॉलिसी में बदलाव किया है। 1 जनवरी 2026 से 126 देशों के नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा सुविधा बंद कर दी गई है और अब उन्हें पेड ई-वीजा के लिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा, कतर ने भी 31 मार्च 2026 से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा बंद कर दी है।
ओवरसीज पाकिस्तानियों के लिए भी नियम सख्त हुए हैं। 15 जुलाई 2026 से विदेशी पासपोर्ट रखने वाले पाकिस्तानियों को बिना वीजा प्रवेश के लिए वैध NICOP कार्ड रखना जरूरी होगा। जिनके पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें अब वीजा लेकर ही पाकिस्तान आना होगा।