Pakistan के Khyber Pakhtunkhwa में बड़ा आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी
World : पाकिस्तान के Khyber Pakhtunkhwa प्रांत के Tank जिले में आतंकियों ने एक सुरक्षा चेक पोस्ट पर जोरदार हमला किया है। इस हमले में 12 सैनिकों, दो पुलिस अधिकारियों और वन विभाग के एक कर्मचारी समेत कुल 15 लोगों की जान चली
World : पाकिस्तान के Khyber Pakhtunkhwa प्रांत के Tank जिले में आतंकियों ने एक सुरक्षा चेक पोस्ट पर जोरदार हमला किया है। इस हमले में 12 सैनिकों, दो पुलिस अधिकारियों और वन विभाग के एक कर्मचारी समेत कुल 15 लोगों की जान चली गई। यह हमला गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को हुआ।
जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पहले चेक पोस्ट के घेरे को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें नाकाम कर दिया। इसके बाद आतंकियों ने एक गाड़ी में विस्फोटक भरकर उसे चेक पोस्ट की दीवार से टकरा दिया, जिससे बहुत बड़ा धमाका हुआ और वहां काफी नुकसान हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान यानी TTP ने ली है।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR ने इस घटना और मौतों की पुष्टि की है। सेना ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान उन्होंने 12 आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है ताकि बचे हुए आतंकियों को खत्म किया जा सके।
हालात को देखते हुए Tank के डिप्टी कमिश्नर जमशेद खान ने पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिसमें केवल जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि वह ‘Azm-i-Istehkam’ अभियान के तहत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।
पाकिस्तान ने इस हमले के लिए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया है, जिसे काबुल ने नकारा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत पर भी इन समूहों की मदद करने का आरोप लगाया, जिसे भारत ने पहले भी खारिज किया है।