Pakistan का पहला मून रोवर ‘Jinnah-1’, 2029 में चीन की मदद से चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा
World : पाकिस्तान ने अपने पहले लूनर रोवर यानी चांद पर चलने वाली गाड़ी का नाम ‘Jinnah-1’ रखा है। यह रोवर साल 2029 में चंद्रमा के साउथ पोल (दक्षिण ध्रुव) की यात्रा पर जाएगा। पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी SUPARCO ने
World : पाकिस्तान ने अपने पहले लूनर रोवर यानी चांद पर चलने वाली गाड़ी का नाम ‘Jinnah-1’ रखा है। यह रोवर साल 2029 में चंद्रमा के साउथ पोल (दक्षिण ध्रुव) की यात्रा पर जाएगा। पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी SUPARCO ने 13 अगस्त 2026 को इस नाम की आधिकारिक घोषणा की।
इस मिशन के लिए पाकिस्तान चीन के साथ मिलकर काम कर रहा है। Jinnah-1 चीन के Chang’e-8 मिशन के जरिए चांद पर पहुंचेगा। इस रोवर का नाम पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के सम्मान में रखा गया है। नाम चुनने के लिए देशभर में एक मुकाबला चलाया गया था, जिसमें 4,000 से ज्यादा लोगों ने अपने सुझाव भेजे थे। इस प्रतियोगिता के विजेता बहावलनगर के 17 साल के तय्यब करीम रहे, जिन्होंने यह नाम सुझाया था।
SUPARCO के चेयरमैन मोहम्मद यूसुफ खान ने बताया कि यह नाम देश की तरक्की और अंतरिक्ष विज्ञान में नई ऊंचाइयों को छूने के इरादे को दर्शाता है। इस रोवर का मुख्य काम चांद की सतह की बनावट, वहां मौजूद रेडिएशन और लूनर प्लाज्मा की जांच करना होगा। इसके जरिए यह भी पता लगाया जाएगा कि भविष्य में इंसानों का चांद पर रहना कितना संभव है।
चांद का दक्षिणी ध्रुव अपनी कठिन बनावट और बेहद ठंडे माहौल की वजह से वैज्ञानिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पाकिस्तान और चीन के बीच अंतरिक्ष विज्ञान में यह सहयोग 2024 में ही तय हो गया था, जिसे अब एक नाम और लक्ष्य मिल गया है।