Delhi: ओम प्रकाश व्यास बने DCPCR के नए चेयरमैन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी बधाई

Delhi: दिल्ली के बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाले आयोग DCPCR को नया नेतृत्व मिल गया है। ओम प्रकाश व्यास ने आधिकारिक तौर पर इस आयोग के चेयरमैन का पद संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री

Delhi: दिल्ली के बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाले आयोग DCPCR को नया नेतृत्व मिल गया है। ओम प्रकाश व्यास ने आधिकारिक तौर पर इस आयोग के चेयरमैन का पद संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और चर्चा की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओम प्रकाश व्यास को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने साफ किया कि दिल्ली सरकार के लिए बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके कल्याण को सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार का पूरा जोर इस बात पर रहेगा कि बच्चों को एक सुरक्षित माहौल मिले और उनके अधिकारों का हनन न हो।