Odisha : देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। ओडिशा का औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा इस समय देश का सबसे गर्म स्थान बन गया है, जहाँ बुधवार को तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा और द
Odisha : देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। ओडिशा का औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा इस समय देश का सबसे गर्म स्थान बन गया है, जहाँ बुधवार को तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा और दिल्ली समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है।
ओडिशा में कब तक रहेगी भीषण गर्मी
IMD के मुताबिक ओडिशा के कई जिलों में 25 अप्रैल 2026 तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिमी और तटीय ओडिशा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का अनुमान है, जबकि कुछ इलाकों में यह 45 डिग्री तक भी जा सकता है। हालांकि, क्योंझर और मयूरभंज जैसे जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
Delhi में तापमान और AQI का क्या हाल है
देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है। यहाँ 22 अप्रैल से येलो अलर्ट जारी किया गया है और तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 24 अप्रैल से गर्मी और बढ़ सकती है जो शुक्रवार तक जारी रहेगी। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 216 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है, हालांकि शाम तक इसमें सुधार होने की उम्मीद है।
गर्मी से बचाव के लिए क्या करें
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी सलाह दी है:
- शरीर में पानी की कमी न होने दें और खूब पानी पिएं।
- दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
- बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर रखें।