Delhi, UP समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी, जुलाई के पहले हफ्ते में दस्तक देगा मॉनसून
Delhi: उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का कहर लगातार जारी है और लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जून खत्म होने को है लेकिन दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बारिश का कोई नामो निशान नहीं दिख रहा है। मौसम विभ
Delhi: उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का कहर लगातार जारी है और लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जून खत्म होने को है लेकिन दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बारिश का कोई नामो निशान नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार बारिश में 40 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है जिससे हालात सूखे जैसे बन गए हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्काईमेट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंच सकता है और 4 जुलाई के आसपास बारिश शुरू होने की संभावना है। IMD ने बताया कि अगले 5-6 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होगी।
दिल्ली में गर्मी का हाल यह है कि 28 जून को न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम के समय महसूस होने वाला तापमान 50.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं 29-30 जून को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में लू (Heat Wave) चलने की पूरी संभावना है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून की रफ्तार धीमी होने के पीछे कई कारण हैं। स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि पाकिस्तान से आने वाली सूखी हवाओं और अरब सागर की नमी वाली हवाओं के टकराव की वजह से देरी हो रही है। इसके अलावा सोमाली जेट का कमजोर होना और हिंद महासागर में कम दबाव के क्षेत्र का न बनना भी बड़ी वजह है। पश्चिम एशिया के रेगिस्तानों से आने वाली गर्म हवाओं ने मध्य भारत के ऊपर एक ढक्कन जैसा असर पैदा कर दिया है जिससे बादल बारिश में नहीं बदल पा रहे हैं।