Noida के सेक्टर-88 स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों के सामान का नुकसान
UP/Noida: नोएडा के सेक्टर-88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल फैक्ट्री में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री की निचली मंजिल और पहली मंजिल पूरी तरह प्रभावित हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय कंपनी बंद थी, जिससे किसी
UP/Noida: नोएडा के सेक्टर-88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल फैक्ट्री में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री की निचली मंजिल और पहली मंजिल पूरी तरह प्रभावित हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय कंपनी बंद थी, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
गौतम बुद्ध नगर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज को रात करीब 11:15 बजे आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस पूरी कार्रवाई में नोएडा पुलिस का भी सहयोग रहा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है। आग की वजह से फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है।