Lucknow में अपना दम दिखाएंगे Noida के 40 खिलाड़ी, राज्य स्तरीय Taekwondo प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
UP/Gautam Buddh Nagar: नोएडा के खिलाड़ी अब लखनऊ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय Taekwondo प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर जिले के 40 खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। ये खिलाड़ी लखनऊ के KD Singh Babu St
UP/Gautam Buddh Nagar: नोएडा के खिलाड़ी अब लखनऊ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय Taekwondo प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर जिले के 40 खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। ये खिलाड़ी लखनऊ के KD Singh Babu Stadium में अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
यह प्रतियोगिता 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलेगी। जिला Taekwondo एसोसिएशन के सचिव उमेश याति ने इन खिलाड़ियों के चयन और तैयारी की जिम्मेदारी संभाली है। इन खिलाड़ियों का चुनाव 25 जुलाई को सेक्टर-49 के नगर कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जिला Taekwondo चैंपियनशिप-2026 के आधार पर किया गया था।
खिलाड़ियों का मुख्य लक्ष्य अपने जिले के लिए पदक जीतना और नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई करना है। इसके लिए सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस और तकनीकी बारीकियों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि लखनऊ में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।