Noida में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 15 लोग बचाए गए

UP/Noida: नोएडा के सेक्टर 52 स्थित शताब्दी विहार के पास एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे के दौरान बिल्डिंग में मौजूद 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की

UP/Noida: नोएडा के सेक्टर 52 स्थित शताब्दी विहार के पास एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे के दौरान बिल्डिंग में मौजूद 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और समय रहते सभी को रेस्क्यू कर लिया गया।

यह घटना 5 जून 2026 की सुबह करीब 7:45 बजे की है। जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट था और ऊपर की मंजिलों पर पेइंग गेस्ट (PG) की सुविधा थी। आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट नजर आ रही है। रेस्टोरेंट में रखे एक फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि फायर टीम ने तेजी से कार्रवाई की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर बचाव कार्य में थोड़ी भी देरी होती, तो नुकसान काफी ज्यादा हो सकता था।