Noida में असम की युवती की हत्या, आरोपी रमन राज बिहार के कटिहार से गिरफ्तार
Noida/Gautam Buddha Nagar: नोएडा के सेक्टर-49 थानाक्षेत्र के बरौला गांव में एक पीजी में रहने वाली असम की 19 साल की युवती महक अहमद की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रमन राज
Noida/Gautam Buddha Nagar: नोएडा के सेक्टर-49 थानाक्षेत्र के बरौला गांव में एक पीजी में रहने वाली असम की 19 साल की युवती महक अहमद की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रमन राज को बुधवार को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
महक अहमद मूल रूप से असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली थी और नौकरी की तलाश में अपनी सहेली संजना के साथ नोएडा आई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रमन राज एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पहले नोएडा की ही एक आईटी कंपनी में काम करता था। 10 अगस्त को जब पीजी के कमरे से दुर्गंध आने लगी, तब पड़ोसियों ने मकान मालिक को खबर दी, जिसके बाद महक का शव बरामद हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महक के शरीर पर धारदार हथियार से करीब 10 वार किए गए थे और बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हुई। शुरुआती पूछताछ में आरोपी रमन राज ने बताया कि महक ने उसकी पूर्व प्रेमिका के बारे में कुछ गलत शब्द कहे थे, जिससे वह गुस्से में आ गया और उस पर हमला कर दिया। कुछ खबरों के अनुसार यह पूरा विवाद शराब पीने के दौरान शुरू हुआ था।
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद रमन राज अपने गृह नगर बिहार भाग गया था। पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वापस नोएडा लाई जा रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।