Delhi: Nimisha Jha की किताब ‘India’s AI Through Her Lens’ रिलीज, केंद्रीय मंत्रियों ने किया अनावरण

Delhi: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने निमिषा झा द्व

Delhi: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने निमिषा झा द्वारा लिखी गई किताब ‘India’s AI Through Her Lens’ को रिलीज किया। यह किताब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेंडर समावेश और सरकारी नीतियों जैसे जरूरी विषयों पर आधारित है।

किताब की लेखिका निमिषा झा 2009 बैच की सिविल सेवक हैं और फिलहाल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और वह एक शेवनिंग स्कॉलर भी रह चुकी हैं। इस किताब को सिनर्जी बुक्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है।

इस कार्यक्रम में तकनीक, गवर्नेंस और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए। मंच पर IGNCA के डीन (प्रशासन) प्रोफेसर रमेश गौर, सदस्य सचिव सचिदानंद जोशी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अतिरिक्त सचिव राधिका चक्रवर्ती और नीति आयोग के महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म की प्रमुख अन्ना रॉय भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे तकनीक और AI का इस्तेमाल समाज के हर वर्ग, खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद बनाया जा सकता है।