Lucknow को तोहफ़ा, नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन अब ऐशबाग तक चलेगी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

UP/Lucknow: लखनऊ और आसपास के इलाकों में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन के रूट का विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन केवल डालीगंज तक नहीं, बल्कि ऐशबाग स्ट

UP/Lucknow: लखनऊ और आसपास के इलाकों में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन के रूट का विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन केवल डालीगंज तक नहीं, बल्कि ऐशबाग स्टेशन तक जाएगी, जिससे शहर के भीतर यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सुमित कुमार और जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि यह सुविधा 15 जून 2026 से शुरू हो गई है। इस बदलाव से लखनऊ सिटी, डालीगंज और ऐशबाग क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा और उन्हें बार-बार साधन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ट्रेनों के नए समय और रूट की जानकारी नीचे दी गई है:

ट्रेन संख्या रूट समय और ठहराव
55061 नकहा जंगल से ऐशबाग रात 11:20 बजे नकहा जंगल से चलेगी, सुबह 9:12 बजे डालीगंज, 9:20 बजे लखनऊ सिटी और 9:55 बजे ऐशबाग पहुंचेगी।
55062 ऐशबाग से गोरखपुर शाम 5:00 बजे ऐशबाग से चलेगी, 5:11 बजे लखनऊ सिटी, 5:20 बजे डालीगंज और सुबह 5:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

रूट विस्तार की वजह से कुछ स्टेशनों पर समय में बदलाव भी किया गया है। गाड़ी संख्या 55062 अब बादशाहनगर से शाम 5:31 बजे और गोमतीनगर से शाम 5:48 बजे छूटेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 55061 मानीराम से रात 11:28 बजे और बुढ़वल से सुबह 7:17 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा, लखनऊ चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स के निर्माण कार्य के कारण 15 से 23 जून 2026 तक 21 रेलगाड़ियों के रूट में अस्थाई बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को कुछ परेशानी हो सकती है।