NEET UG 2026 Result: लखनऊ के शिवांश ने हासिल की AIR 152, शहर के कई छात्रों ने मारी बाजी
Lucknow: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET UG 2026 री-एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लखनऊ के शिवांश ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 152 हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में लखनऊ के कई अन्य मेधावी
Lucknow: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET UG 2026 री-एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लखनऊ के शिवांश ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 152 हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में लखनऊ के कई अन्य मेधावी छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे मेडिकल कोर्स में प्रवेश की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
लखनऊ में कुल 35,494 छात्रों ने 75 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दी थी। शिवांश के अलावा याशिर ने 157वीं, मोहित ने 550वीं, चिन्मय ने 569वीं और शावेज ने 738वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। NTA ने स्कोरकार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं, जहाँ छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यह री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया गया था। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द करना पड़ा था। NTA के मुताबिक, परिणाम समय पर जारी किए गए हैं ताकि मेडिकल काउंसलिंग का पूरा कैलेंडर समय पर पूरा हो सके।
पूरे देश की बात करें तो पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक लाकर संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की है। इस बार कुल 11.21 लाख उम्मीदवार परीक्षा पास हुए हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या 58 प्रतिशत से अधिक है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक छात्र सफल रहे हैं।
कट-ऑफ की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए यह 213 अंक और OBC, SC, ST के लिए 177 अंक निर्धारित की गई थी। अब सफल छात्र MBBS और BDS जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए MCC और राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। साथ ही, जिन छात्रों को परीक्षा शुल्क वापस लेना है, वे 31 जुलाई तक अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं।