Navi Mumbai के Uran में घर की छत गिरी, 8 साल के बच्चे समेत परिवार के 3 सदस्य घायल

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के उरण इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ नवीन शेवा में एक घर के बेडरूम की छत अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे म

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के उरण इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ नवीन शेवा में एक घर के बेडरूम की छत अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत की।

इस हादसे में प्रितम रवकर, उनकी पत्नी नम्रता और उनके 8 साल के बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों के हाथ और पैरों की हड्डियाँ टूट गई थीं, जिन्हें तुरंत MGM Hospital-Kamothe ले जाया गया। अस्पताल में तीनों की सर्जरी की गई है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय बचावकर्मी राजेंद्र घरत ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुँच गई, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन जल्दी पूरा हो पाया। वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी वमन भोइर ने एक बड़ी समस्या की ओर इशारा किया। उन्होंने बताया कि परिवार के पास जमीन के कागजात नहीं हैं और आर्थिक तंगी भी है, जिसकी वजह से वे अपने घर की मरम्मत या उसे दोबारा नहीं बनवा पा रहे हैं।