Navi Mumbai International Airport दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल, Terminal 1 की डिजाइन को मिली वैश्विक पहचान

Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। इस नए एयरपोर्ट को ‘वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल एयरपोर्ट्स 2026’ की लिस्ट में जगह मिली है। यह सम्मान एयरपोर्ट की शानदार

Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। इस नए एयरपोर्ट को ‘वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल एयरपोर्ट्स 2026’ की लिस्ट में जगह मिली है। यह सम्मान एयरपोर्ट की शानदार डिजाइन, पर्यावरण का ख्याल रखने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई प्लानिंग के लिए दिया गया है।

पेरिस के यूनेस्को मुख्यालय में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘प्रिक्स वर्सायल्स’ (Prix Versailles) आर्किटेक्चर और डिजाइन अवार्ड्स ने 15 जून 2026 को इसकी घोषणा की। इस लिस्ट में विशेष रूप से नवी मुंबई एयरपोर्ट के Terminal 1 का जिक्र है। इस टर्मिनल को कमल के फूल से प्रेरित डिजाइन दिया गया है, जिसे Zaha Hadid Architects ने तैयार किया है। यह डिजाइन तकनीक, कला और काम करने के तरीके का एक बेहतरीन मेल है।

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL), जो भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर है, इस उपलब्धि पर काफी खुश है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह सम्मान उनके विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के प्रयास का नतीजा है। वहीं प्रिक्स वर्सायल्स के सेक्रेटरी जनरल जेरोम गुआडेन ने कहा कि अब एयरपोर्ट सिर्फ आने-जाने की जगह नहीं रहे, बल्कि वे अपने क्षेत्र की पहचान बन गए हैं।

इस लिस्ट में भारत के दो एयरपोर्ट्स शामिल हुए हैं। नवी मुंबई के साथ-साथ गुवाहाटी का लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Terminal 2) भी इसमें जगह बना पाया है। दुनिया के अन्य देशों से चीन का ग्वांगझू बैयुन, जर्मनी का फ्रैंकफर्ट, कंबोडिया का तेचो इंटरनेशनल, और अमेरिका के पिट्सबर्ग और सैन डिएगो एयरपोर्ट्स को भी इस लिस्ट में रखा गया है।

बता दें कि साल के अंत में इस लिस्ट में शामिल एयरपोर्ट्स में से तीन को ‘वर्ल्ड टाइटल’ (इंटीरियर या एक्सटीरियर कैटेगरी में) भी दिए जाएंगे।