Lucknow: नेशनल जंक फूड डे पर सेहत की चेतावनी, स्कूलों के पास जंक फूड बेचने पर UP सरकार ने लगाया बैन

Lucknow: आज नेशनल जंक फूड डे है, लेकिन लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश में इसे लेकर सेहत को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वाद के चक्कर में लोग अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं, खासकर जेन-जी की लाइफ

Lucknow: आज नेशनल जंक फूड डे है, लेकिन लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश में इसे लेकर सेहत को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वाद के चक्कर में लोग अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं, खासकर जेन-जी की लाइफस्टाइल बहुत फास्ट हो गई है। सलाह दी गई है कि जंक फूड का रिश्ता सिर्फ कभी-कभार वाले ‘चीट मील’ तक ही सीमित रखें।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी CBSE, ICSE और UP बोर्ड स्कूलों के अंदर और बाहर जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। यह फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के बाद लिया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक कमेटी ने भी सुझाव दिया था कि स्कूलों के 200 मीटर के दायरे में जंक फूड नहीं बिकना चाहिए और स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चों को यह सामान नहीं बेचा जाना चाहिए।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर लखनऊ के KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) के आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। साल 2025 में क्वीन मैरी अस्पताल द्वारा किए गए एक सर्वे में पाया गया कि खराब खान-पान और जंक फूड की वजह से किशोर लड़कियों में खून की कमी देखी गई। सर्वे में शामिल 89 प्रतिशत लड़कियों में एनीमिया की समस्या मिली। इसी को देखते हुए KGMU की प्रोफेसर सुजाता देव ने परिवारों को सलाह दी कि वे बच्चों को घर का बना खाना खिलाएं। उन्होंने किशोरों की डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त चीजों को रोजाना शामिल करने की बात कही है।