Uttarakhand, UP और Delhi के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, ऋषिकेश पहुंचना होगा आसान; यात्रा का समय होगा आधा

Uttarakhand: योगनगरी ऋषिकेश अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए और करीब आ जाएगी। केंद्र सरकार ने नमो भारत (RRTS) ट्रेन सेवा के विस्तार को मंजूरी दे दी है, जिससे अब दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा के साथ-साथ हरियाणा के सोनीपत-करनाल

Uttarakhand: योगनगरी ऋषिकेश अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए और करीब आ जाएगी। केंद्र सरकार ने नमो भारत (RRTS) ट्रेन सेवा के विस्तार को मंजूरी दे दी है, जिससे अब दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा के साथ-साथ हरियाणा के सोनीपत-करनाल और राजस्थान के अलवर-नीमराना से सीधे ऋषिकेश तक का रास्ता खुल जाएगा। इस प्रोजेक्ट से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बड़ा सहारा मिलेगा।

इस पूरे प्रोजेक्ट को ‘गंगा ग्रोथ कॉरिडोर’ का नाम दिया गया है। इसके लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और NCRTC के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। वर्तमान में दिल्ली से ऋषिकेश जाने में करीब 5 से 6 घंटे लगते हैं, लेकिन इस हाई-स्पीड ट्रेन के शुरू होने के बाद यह सफर घटकर मात्र 2.5 से 3 घंटे रह जाएगा। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने रीना जोशी को नोडल अधिकारी बनाया है। फिलहाल इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है, जिसमें स्टेशनों के चयन और जमीन अधिग्रहण की योजना बनाई जा रही है।

विवरण जानकारी
कुल विस्तार लंबाई मोदीपुरम (मेरठ) से ऋषिकेश तक 150 किमी
मुख्य रूट (UP) मोदीपुरम, दौराला, खतौली, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी (72 किमी)
मुख्य रूट (Uttarakhand) रुड़की, हरिद्वार (हर की पौड़ी) से ऋषिकेश (78 किमी)
मुख्य इंटरचेंज हब सराय काले खां (दिल्ली)
कनेक्टिविटी जेवर एयरपोर्ट, अलवर, करनाल और दिल्ली मेट्रो से जुड़ाव
अंतिम स्टेशन ऋषिकेश (लक्ष्मण झूला के पास)

इस कॉरिडोर के जरिए यात्री सराय काले खां इंटरचेंज का इस्तेमाल कर गुरुग्राम और अलवर जा सकेंगे। वहीं, आनंद विहार स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन से जुड़ाव मिलेगा। गाजियाबाद इंटरचेंज के जरिए हरिद्वार और ऋषिकेश के लोग सीधे जेवर एयरपोर्ट भी पहुंच सकेंगे।