Bihar के नालंदा में पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bihar/Nalanda : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और घर में सिर्फ छोटे बच्चे बचे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही

Bihar/Nalanda : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और घर में सिर्फ छोटे बच्चे बचे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंधों के कारण घर में तनाव था. 18 जुलाई 2026 को पहले पुरुषोत्तम तांती ने फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बचाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया. इसके बाद रंजीत तांती और उनकी पत्नी गोरी देवी ने जहरीली दवा खा ली. अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इसी बीच परिवार के मुखिया 65 वर्षीय दिलेन्द्र तांती ने भी छत से लटककर अपनी जान दे दी.

इस दर्दनाक हादसे में रंजीत और गोरी देवी का 4 साल का बेटा प्रिंस बाल-बाल बच गया. बच्चे ने बताया कि उसे भी जहरीली दवा खाने को दी गई थी, लेकिन उसने उसे फेंक दिया. परिवार में एक 2 साल का बच्चा भी है. रंजीत तांती मोमो बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे, कुछ चर्चाएं आर्थिक तंगी को लेकर भी हैं.

हिलसा DSP सुनील कुमार सिंह और चंडी थाना इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अब पुरुषोत्तम तांती के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उनका बयान लेकर सच्चाई का पता लगाया जा सके.