Muzaffarpur में रिटायर्ड बैंक कैशियर और पत्नी की बेरहमी से हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कैशियर अशोक कुंवर और उनकी पत्न

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कैशियर अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है।

इस घटना का पता तब चला जब बेंगलुरु में रहने वाले बेटे निखिल ने घर के CCTV कैमरों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं और तुरंत पड़ोसी को सूचना दी। पड़ोसी चिंकू जब घर पहुंचा तो वहां दोनों की लाशें पड़ी मिलीं। सूचना मिलते ही SSP कांतेश मिश्रा और सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

पुलिस को मौके से खून से सने दस्ताने और टेप बरामद हुए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि अपराधियों ने फिंगरप्रिंट न छोड़ने के लिए मेडिकल ग्लव्स का इस्तेमाल किया था। अशोक कुंवर के शरीर पर चाकू के कई घाव मिले हैं और बताया जा रहा है कि उन्हें गोली भी मारी गई थी। वहीं नीलम कुंवर की हालत और भी खौफनाक थी, उनके हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे और मुंह पर टेप लगा था। उनका शव घर की ऊपरी मंजिल पर मिला।

पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घर में रहने वाले एक किराएदार से भी पूछताछ कर रही है। SSP कांतेश मिश्रा ने बताया कि सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई है जो लूट, आपसी रंजिश और जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।