Bihar के Muzaffarpur में नवदंपति की संदिग्ध मौत, अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले शव

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियल गांव में एक नवदंपति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शादी के महज चार महीने बाद पति और पत्नी के शव घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। इस

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियल गांव में एक नवदंपति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शादी के महज चार महीने बाद पति और पत्नी के शव घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मृतक की पहचान 21 साल के विजय कुमार और 18 साल की अंजली कुमारी के रूप में हुई है। दोनों की शादी 13 मार्च 2026 को हुई थी। बताया जा रहा है कि अंजली पिछले दो हफ्तों से अपने मायके में रह रही थी। रविवार रात को जब यह घटना हुई, तब अंजली के माता-पिता बाजार गए हुए थे और घर पर सिर्फ यह जोड़ा मौजूद था।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना वाली शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पहले अंजली ने साड़ी से फांसी लगाई और उसके बाद विजय ने जहर खाकर फंदे से लटकने का रास्ता चुना। हालांकि, विजय के परिवार वाले इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। उनका आरोप है कि यह कोई आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

पुलिस ने मौके पर Forensic Science Lab (FSL) की टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोतीपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और FSL की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के परिवार वालों और गवाहों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।