Muzaffarpur को तोहफ़ा, अब सरकारी बसों से होगा दिल्ली, कोलकाता और रांची का सफर, निजी बसों के महंगे किराए से मिलेगी राहत

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब शहर के लोगों को दिल्ली, कोलकाता, रांची और देवघर जैसे बड़े शहरों में जाने के लिए निजी बसों के महंगे किराए नहीं चुकाने होंगे। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब शहर के लोगों को दिल्ली, कोलकाता, रांची और देवघर जैसे बड़े शहरों में जाने के लिए निजी बसों के महंगे किराए नहीं चुकाने होंगे। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) इन रूटों पर अपनी सरकारी बसें चलाने की तैयारी कर रहा है।

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार ने इन सेवाओं के लिए जरूरी परमिट जारी कर दिए हैं। इस नई व्यवस्था के तहत कुल 22 नई बसें सड़क पर उतारी जाएंगी। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 11 AC बसें और 11 Non-AC बसें शामिल होंगी। पटना मुख्यालय से मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र को 11 Non-AC बसें पहले ही मिल चुकी हैं।

इन सरकारी बसों के शुरू होने से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो लंबी दूरी का सफर करते हैं और निजी ऑपरेटरों की मनमानी कीमतों से परेशान रहते थे। मुजफ्फरपुर से दिल्ली, रांची, कोलकाता, सिलीगुड़ी और देवघर के लिए बसें जल्द ही चलेंगी। फिलहाल परमिट मिलने के बाद अब किराए के निर्धारण की प्रक्रिया बाकी है, जिसके पूरा होते ही बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा।