Mumbai की महिला ने दी सलाह, मेंटल हेल्थ के लिए ऑफिस में बनें ‘Slightly Problematic’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
Maharashtra: मुंबई की एक महिला ने ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को एक अनोखी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अपनी मानसिक सेहत यानी मेंटल हेल्थ को बचाने के लिए कर्मचारियों को काम के दौरान ‘Slightly Problematic’ यान
Maharashtra: मुंबई की एक महिला ने ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को एक अनोखी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अपनी मानसिक सेहत यानी मेंटल हेल्थ को बचाने के लिए कर्मचारियों को काम के दौरान ‘Slightly Problematic’ यानी थोड़ा मुश्किल इंसान बनना चाहिए। इंस्टाग्राम पर ‘Tulip’ नाम से पहचानी जाने वाली इस महिला का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है।
Tulip ने अपने वीडियो में बताया कि अक्सर ऑफिस में लोग बिना पैसों के एक्स्ट्रा काम (unpaid overtime) करते रहते हैं और देर रात तक ईमेल का जवाब देते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कर्मचारियों को बिना किसी डर के अपनी सीमाएं तय करनी चाहिए। इसमें समय पर ऑफिस से निकलना, बिना गिल्ट के लंच ब्रेक लेना, बिना पैसों के अतिरिक्त काम के लिए मना करना और अपनी सालाना छुट्टियों का पूरा इस्तेमाल करना शामिल है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर कर्मचारी अपनी बाउंड्री तय करेंगे और जरूरत पड़ने पर सवाल उठाएंगे, तो इससे उनकी मेंटल हेल्थ बेहतर रहेगी। Tulip का मानना है कि ऑफिस का काम उनके बिना भी चलता रहेगा, इसलिए खुद को मानसिक तनाव से बचाना ज्यादा जरूरी है। इससे पहले उन्होंने मुंबई में 9 से 5 की नौकरी के दावे पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि लंबे सफर और बिना पैसों के एक्स्ट्रा काम की वजह से असल में काम के घंटे 12 घंटे से ज्यादा हो जाते हैं।
भारत में मेंटल हेल्थ को लेकर Mental Healthcare Act 2017 और Rights of Persons with Disabilities Act 2016 जैसे कानून मौजूद हैं। ये कानून कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर भेदभाव से बचाने और सुरक्षित माहौल देने की बात करते हैं। हालांकि, वर्कप्लेस पर मनोवैज्ञानिक सुरक्षा के लिए अभी भी कोई एक विस्तृत कानून नहीं है और समाज में इसे लेकर काफी झिझक देखी जाती है।