Maharashtra: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज रविवार, 12 अप्रैल को IPL 2026 का 20वां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जब
Maharashtra: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज रविवार, 12 अप्रैल को IPL 2026 का 20वां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
क्या आज बारिश होगी और मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग और AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। बारिश का चांस 0% है, जिसका मतलब है कि मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा। तापमान की बात करें तो मैच की शुरुआत में यह 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो रात होते-होते गिरकर 26 से 28 डिग्री तक आ जाएगा।
मैच के दौरान किन बातों का रहेगा असर?
मैच के दौरान उमस और ओस का असर दिख सकता है। हवा में नमी 58% से 75% तक रहेगी, जिससे असल तापमान 32 से 34 डिग्री जैसा महसूस होगा। साथ ही 13 से 32 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी।
| विवरण |
अनुमानित स्थिति |
| बारिश की संभावना |
0% |
| तापमान |
26°C से 33°C |
| महसूस होने वाला तापमान |
32°C से 34°C |
| हवा की रफ्तार |
13-32 किमी/घंटा |
| नमी (Humidity) |
58% से 75% |
ओस (Dew) का खेल पर क्या होगा असर?
मैच के आखिरी हिस्सों में ओस एक बड़ा फैक्टर बन सकती है। ओस की वजह से गेंद गीली हो सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी के बजाय लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है।