Mumbai में पानी की कटौती का खतरा, ठाणे के पास मुख्य पाइपलाइन में बड़ा लीकेज

Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है। ठाणे के तीन हाथ नाका इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास एक बड़ी पाइपलाइन में लीकेज मिला है। यह पाइपलाइन मुंबई-III की है और इसकी चौड़ाई 3000 mm है

Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है। ठाणे के तीन हाथ नाका इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास एक बड़ी पाइपलाइन में लीकेज मिला है। यह पाइपलाइन मुंबई-III की है और इसकी चौड़ाई 3000 mm है, जिससे शहर की पानी की सप्लाई पर असर पड़ने की संभावना है।

बीएमसी (BMC) ने इस लीकेज को ठीक करने के लिए अपनी टीमें तैनात कर दी हैं और शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 से ही इमरजेंसी रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन जमीन के अंदर करीब 3 से 4 मीटर गहराई में है और उसके ऊपर सुरक्षा कवर लगा है, जिसकी वजह से लीकेज तक पहुंचना और उसे ठीक करना तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण काम है।

बीएमसी के अधिकारियों ने साफ किया है कि अगर मरम्मत के काम में ज्यादा समय लगा, तो शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई कम हो सकती है या पूरी तरह कट सकती है। तीन हाथ नाका से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें बारिश के बीच जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों को काम करते देखा जा सकता है। प्रशासन की कोशिश है कि लीकेज को जल्द से जल्द रोककर पाइपलाइन को दोबारा चालू किया जाए। बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का इस्तेमाल सावधानी से करें और इसे बर्बाद न करें।