Mumbai से Delhi NCR शिफ्ट होने पर बढ़ी बचत, Reddit यूजर ने बताया कैसे बचाए हर महीने 75 हजार रुपये

Delhi NCR: मुंबई और दिल्ली एनसीआर के बीच रहने के खर्च और लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। एक Reddit यूजर ने अपना अनुभव साझा किया कि कैसे मुंबई छोड़कर दिल्ली आने के बाद उसकी जिंदगी बेहतर हुई और मह

Delhi NCR: मुंबई और दिल्ली एनसीआर के बीच रहने के खर्च और लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। एक Reddit यूजर ने अपना अनुभव साझा किया कि कैसे मुंबई छोड़कर दिल्ली आने के बाद उसकी जिंदगी बेहतर हुई और महीने की बचत काफी बढ़ गई। इस पोस्ट के बाद अब लोग दोनों शहरों के किराए और सुविधाओं की तुलना कर रहे हैं।

यह मामला एक बैचलर का है जिसकी महीने की कमाई करीब 1.4 लाख रुपये है। उसने बताया कि मुंबई में उसे एक साधारण 1BHK फ्लैट के लिए 40,000 रुपये किराया देना पड़ता था, जो उसे औसत जगह के हिसाब से काफी महंगा लगता था। वहीं दिल्ली एनसीआर आने के बाद उसे 20,000 से 25,000 रुपये में बहुत बेहतर, नए और साफ-सुथरे 1BHK विकल्प मिल गए।

यूजर ने केवल घर ही नहीं, बल्कि अन्य सुविधाओं पर भी बात की। उसके अनुसार दिल्ली एनसीआर में सड़कें चौड़ी हैं, आना-जाना आसान है और हाउस हेल्प व स्वास्थ्य सेवाएं भी सस्ती हैं। उसने दिल्ली मेट्रो को भी सफर के लिए मुंबई के मुकाबले काफी बेहतर बताया।

विवरण मुंबई (Mumbai) दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR)
1BHK किराया करीब ₹40,000 ₹20,000 से ₹25,000
मासिक बचत ₹40,000 – ₹50,000 करीब ₹75,000
अन्य सुविधाएं महंगी और सीमित जगह चौड़ी सड़कें, बेहतर मेट्रो और सस्ती सेवाएं

इसी तरह एक और हालिया पोस्ट में एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि वह मुंबई में फर्नीचर रेंट मिलाकर 45,000 रुपये दे रहा था, जबकि दिल्ली एनसीआर में उसे 20,000 रुपये में पूरी तरह फर्निश्ड 1RK मिल गया। इस बदलाव से उसकी मासिक बचत 45,000 रुपये से बढ़कर लगभग 90,000 रुपये तक पहुंच गई।

इन पोस्ट्स पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। जहां कुछ लोग दिल्ली में कम खर्च में ज्यादा जगह मिलने की बात से सहमत हैं, वहीं कुछ लोगों ने दिल्ली के प्रदूषण और क्राइम जैसे मुद्दों को लेकर चिंता जताई है।