Mumbai में भारी बारिश का कहर, University of Mumbai ने टाली सभी परीक्षाएं, स्कूल और कॉलेज बंद
Maharashtra: मुंबई में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए University of Mumbai ने 6 जुलाई 2026 को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस फैसले स
Maharashtra: मुंबई में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए University of Mumbai ने 6 जुलाई 2026 को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस फैसले से उन हजारों छात्रों को राहत मिली है जो खराब मौसम के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने की चिंता में थे।
मुंबई यूनिवर्सिटी ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट की सभी परीक्षाएं अब बाद में होंगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ किया है कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया है क्योंकि IMD ने शहर में भारी बारिश का अनुमान जताया है। स्थगित हुई परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान यूनिवर्सिटी जल्द ही करेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
सिर्फ यूनिवर्सिटी ही नहीं, Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने भी शहर के सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में 6 जुलाई को छुट्टी घोषित कर दी है। IMD के ‘ऑरेंज अलर्ट’ और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें आईं, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा न करने और घरों के अंदर रहने की अपील की है। शहर में कई इलाकों में जलजमाव के कारण ट्रांसपोर्ट सर्विस भी प्रभावित हुई है, हालांकि सरकारी और प्राइवेट ऑफिस सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।