Mumbai में 16 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, TV एक्टर Rohit Chandel गिरफ्तार

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने एक टीवी एक्टर को 16 साल की नाबालिग लड़की को परेशान करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 29 साल के Rohit Chandel के रूप में हुई है, जो ‘Kashibai Bajir

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने एक टीवी एक्टर को 16 साल की नाबालिग लड़की को परेशान करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 29 साल के Rohit Chandel के रूप में हुई है, जो ‘Kashibai Bajirao Balal’ और ‘Pandya Store’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला दिसंबर 2025 से शुरू हुआ जब आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लड़की को बार-बार फोन कर परेशान करने लगा। पीड़ित बच्ची और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन लड़की ने कई महीने पहले ही उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। इसके बावजूद आरोपी उसे पीछा कर रहा था और कॉल कर रहा था।

घटनाक्रम में मोड़ तब आया जब 5 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी ने घाटकोपर के एक इलाके में लड़की के घर के पास उसे रोका। आरोप है कि उसने लड़की का पीछा किया, उसके साथ बहस की, गंदी गालियां दीं और अपने हाथों से उसे मारा भी। इसके बाद 7 जुलाई को भी आरोपी ने लड़की की मर्जी के खिलाफ उसे बार-बार फोन किए।

शिकायत मिलने के बाद Pant Nagar पुलिस और Anti-Gundagiri Squad ने कार्रवाई की। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे Rohit Chandel को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें स्पेशल POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पहले पुलिस कस्टडी और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।