Mumbai की बारिश के बीच विदेशी पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, लग्जरी होटल और चर्च घूमने के बाद हुआ बीमार

Maharashtra: मुंबई में भारी बारिश के बीच एक विदेशी पर्यटक का अनुभव काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। Matthew Klint नाम के एक ट्रैवल ब्लॉगर ने अपनी मुंबई यात्रा के पांचवें दिन का अनुभव साझा किया है, जहां एक खुशनुमा सुबह अचानक पेट

Maharashtra: मुंबई में भारी बारिश के बीच एक विदेशी पर्यटक का अनुभव काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। Matthew Klint नाम के एक ट्रैवल ब्लॉगर ने अपनी मुंबई यात्रा के पांचवें दिन का अनुभव साझा किया है, जहां एक खुशनुमा सुबह अचानक पेट की खराबी के कारण परेशानी में बदल गई।

Matthew Klint ने बताया कि उनका रविवार की शुरुआत काफी अच्छी रही। उन्होंने मुंबई के Fort इलाके में एक लग्जरी होटल में रुकने का आनंद लिया और शहर के सबसे पुराने चर्चों में से एक, St. Thomas Cathedral का दौरा किया। इस चर्च का निर्माण साल 1676 में शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक कॉफी शॉप में ब्रेकफास्ट के साथ कॉर्टाडो और कैपुचीनो कॉफी का लुत्फ उठाया।

हालांकि, यह सुखद अनुभव ज्यादा देर नहीं चला। लेखक ने बताया कि अचानक उनके पेट में समस्या शुरू हो गई, जिससे उनका पूरा दिन प्रभावित हुआ। उन्होंने अपनी इस स्थिति को ‘Delhi Belly’ से जोड़ते हुए बताया कि बीमारी की वजह से उनकी योजनाएं बदल गईं। मुंबई पहुंचने के बाद से ही वहां लगातार भारी बारिश हो रही थी, जिसने उनके सफर को और चुनौतीपूर्ण बना दिया।