Mumbai, Thane और Raigad में भारी बारिश का Red Alert, स्कूल बंद और कई जगहों पर लैंडस्लाइड

Maharashtra: मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। IMD ने सोमवार को इन इलाकों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसका मतलब है कि यहाँ बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है

Maharashtra: मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। IMD ने सोमवार को इन इलाकों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसका मतलब है कि यहाँ बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें।

मौसम विभाग ने सुबह ही चेतावनी को ‘ऑरेंज’ से बढ़ाकर ‘रेड’ कर दिया था। इसके साथ ही पालघर जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। हवाओं की रफ्तार भी 70-90 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, जिससे पुराने मकानों और कमजोर पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

सावधानी के तौर पर मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और नवी मुंबई के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज सोमवार को बंद रखे गए। यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ने भी 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं टाल दी हैं। हालांकि, मुंबई के सरकारी और प्राइवेट ऑफिस सामान्य रूप से काम करेंगे। BMC ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली के खंभों, पुराने होर्डिंग्स और समुद्र किनारे जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करने को कहा गया है।

भारी बारिश की वजह से जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला चॉल गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल है। इसके अलावा शहर में पेड़ गिरने से दो लोगों की जान गई। पुणे-मुंबई रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड होने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही रुक गई। पुणे के मावल तालुका के पाटन गांव में भी लैंडस्लाइड हुआ, जहाँ NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

सड़कों और हवाई यात्रा पर भी असर दिखा है। पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर टनल 2 के पास लैंडस्लाइड होने से ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों को फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है क्योंकि उड़ानों में देरी या रद्दीकरण हो सकता है।