Mumbai, Thane समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
Maharashtra: मुंबई में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही ठाण
Maharashtra: मुंबई में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए भी बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक मुंबई और उसके उपनगरों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 17 अगस्त तक मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण और गोवा में भी आने वाले दिनों में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है।
शहर में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या से बचने के लिए प्रशासन सतर्क है। आज दोपहर 11:47 बजे 4.28 मीटर और रात 11:37 बजे 3.66 मीटर की ऊंची लहरें (High Tides) आने की संभावना है। बीएमसी ने बताया है कि शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश हो रही है और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
बारिश के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है। SpiceJet ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें और एयरपोर्ट समय से पहले पहुंचें। वहीं बीएमसी ने बताया कि वैतरणा पाइपलाइन के रखरखाव के कारण H-East और K-South वार्ड के कुछ हिस्सों में 11 अगस्त सुबह 10 बजे से 12 अगस्त सुबह 10 बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
निजी मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अरब सागर से नमी आने के कारण इस हफ्ते बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। हालांकि, पुणे मौसम विभाग के विशेषज्ञ एस.डी. सनप ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक बहुत ज्यादा भारी बारिश की उम्मीद कम है और बारिश मध्यम स्तर की ही रहेगी।