Mumbai में चखा दक्षिण भारत का स्वाद, Supper Club ने आयोजित किया ‘South Side Supper’ इवेंट

Maharashtra: मुंबई के लोगों को दक्षिण भारतीय घरों के असली स्वाद से रूबरू कराने के लिए Supper Club Mumbai ने एक खास आयोजन किया। 15 जुलाई 2026 को ‘South Side Supper’ नाम के इस इवेंट में 30 मेहमानों ने हिस्सा लि

Maharashtra: मुंबई के लोगों को दक्षिण भारतीय घरों के असली स्वाद से रूबरू कराने के लिए Supper Club Mumbai ने एक खास आयोजन किया। 15 जुलाई 2026 को ‘South Side Supper’ नाम के इस इवेंट में 30 मेहमानों ने हिस्सा लिया, जहां उन्हें दक्षिण भारत की पारंपरिक कुकिंग और संस्कृति का अनुभव कराया गया।

यह पूरा कार्यक्रम Fairmont Mumbai के The Merchants Fairmount Mumbai में आयोजित किया गया था। इवेंट की शुरुआत पारंपरिक संगीत के साथ हुई, जिसके बाद Supper Club Mumbai की फाउंडर और शेफ Rajshri Gupta ने मेहमानों को मेन्यू के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद मुंबई में दक्षिण भारतीय घरेलू खाने की खुशबू और स्वाद लाना था। शेफ राजश्री ने अपनी कर्नाटक की जड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि मेन्यू में कर्नाटक के खास मसालों और भुनी हुई मूंगफली का इस्तेमाल किया गया है।

इस खास डिनर में मेहमानों को केले के पत्ते पर पारंपरिक भोजन परोसा गया, जिसे ‘येले ऊटा’ (yele oota) कहा जाता है। मेन्यू में कई पारंपरिक डिशेज शामिल थीं, जिनमें पटरोडे, मविनकयि उप्पिनकयि, कच्चे कटहल का सुक्का, बीन्स पलया, कोली सारु, अक्की रोटी और मीठे में दाल पायसम दिया गया। यह पूरा अनुभव पुरानी यादों और पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही रेसिपीज पर आधारित था।

Fairmont Mumbai के प्रवक्ता ने इस साझेदारी पर खुशी जाहिर की और कहा कि होटल सांस्कृतिक विरासत और हुनर को बढ़ावा देने वाले ऐसे सार्थक अनुभवों को आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस इवेंट में The Merchants Mumbai के शेफ Vishal Shetty और शेफ Selvam Maddu ने भी सहयोग किया।