Mumbai के स्टार्टअप फाउंडर ने खराब प्रदर्शन करने वाली कर्मचारी को भेजा पेड वेकेशन, पुणे में कराया स्टे
Maharashtra: मुंबई की एक स्टार्टअप कंपनी के मालिक ने अपनी एक कर्मचारी की मदद के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। जब कर्मचारी का काम खराब होने लगा, तो उसे डांटने या सैलरी काटने के बजाय फाउंडर ने उसे पूरी तरह से पेड वेकेशन पर
Maharashtra: मुंबई की एक स्टार्टअप कंपनी के मालिक ने अपनी एक कर्मचारी की मदद के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। जब कर्मचारी का काम खराब होने लगा, तो उसे डांटने या सैलरी काटने के बजाय फाउंडर ने उसे पूरी तरह से पेड वेकेशन पर भेज दिया। इस कदम की अब सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।
Blue Lobster Media के फाउंडर Dhruv Mukherjee ने देखा कि उनकी कंटेंट ऑपरेशंस लीड Aarya का काम पिछले एक महीने से ठीक नहीं चल रहा था। पोस्ट अप्रूव करने में देरी हो रही थी और कंटेंट की क्वालिटी भी गिर गई थी। जब ध्रुव ने इस बारे में बात की, तो आर्या ने अपनी निजी समस्याओं को वजह बताया और पेनल्टी के तौर पर अपनी सैलरी कटवाने की पेशकश की।
ध्रुव मुखर्जी ने सैलरी काटने के बजाय उन्हें पुणे में एक Airbnb में तीन दिन के लिए ठहराया, जिसका पूरा खर्च कंपनी ने उठाया। इसमें दो दिन काम के लिए रखे गए ताकि वह शांत माहौल में अपना काम पूरा कर सकें और एक दिन पूरी तरह आराम के लिए था। इसके अलावा, फाउंडर ने उनके घर के पास एक को-वर्किंग स्पेस में डेस्क भी बुक कराई ताकि उन्हें काम के लिए बिना किसी रुकावट के जगह मिल सके।
यह मामला तब चर्चा में आया जब ध्रुव ने इसे LinkedIn पर शेयर किया। इस घटना के बाद कंपनी की इमेज काफी बेहतर हुई है और Blue Lobster Media के पास नौकरी के लिए आवेदन तेजी से बढ़ने लगे हैं। कंपनी ने बताया कि इस वजह से उन्हें एक खाली पद के लिए सही उम्मीदवार भी मिल गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीय वर्कप्लेस में अब मानसिक स्वास्थ्य और कर्मचारियों की भलाई पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।