Maharashtra: Mumbai और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का Orange Alert, 7 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Maharashtra/Mumbai: मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर

Maharashtra/Mumbai: मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह फैसला लगातार हो रही बारिश और सड़कों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, 6 और 7 जुलाई 2026 को मुंबई के सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही मुंबई यूनिवर्सिटी ने भी भारी बारिश की चेतावनी के चलते इन दो दिनों में होने वाली अपनी सभी परीक्षाएं टाल दी हैं। परीक्षाओं का नया शेड्यूल जल्द ही यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

ठाणे के जिला कलेक्टर श्रीकृष्णनाथ पांचाल और पालघर की कलेक्टर डॉ. इंदु रानी जाखल ने भी अपने जिलों में आंगनवाड़ी से लेकर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) ने भी अपने क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। मौसम विभाग का कहना है कि पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट की स्थिति बनी हुई है, जिसका मतलब है कि वहां बहुत भारी बारिश हो सकती है।

भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड और रेल पटरियों पर पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति का जायजा लिया है और नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन ने प्राइवेट ऑफिसों को भी सुझाव दिया है कि वे 7 जुलाई को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। आपातकालीन स्थिति के लिए बीएमसी ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है।