Mumbai के मशहूर Rustom ice cream का लाइसेंस सस्पेंड, दुकान में मिले जिंदा चूहे और मक्खियां
Maharashtra: मुंबई के मशहूर K. Rustom & Co. आइसक्रीम पार्लर के लिए बुरी खबर है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने साफ-सफाई और फूड सेफ्टी के नियमों की धज्जियां उड़ाने के कारण इस आइकॉनिक आउटलेट का लाइसे
Maharashtra: मुंबई के मशहूर K. Rustom & Co. आइसक्रीम पार्लर के लिए बुरी खबर है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने साफ-सफाई और फूड सेफ्टी के नियमों की धज्जियां उड़ाने के कारण इस आइकॉनिक आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई FDA के ‘Safe Food, Safe Maharashtra’ अभियान के तहत की गई है।
FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe के निर्देश पर जब अधिकारियों ने Churchgate स्थित आउटलेट की अचानक जांच की, तो वहां के हालात देखकर सब हैरान रह गए। दुकान के अंदर जिंदा चूहे और मक्खियां घूमते पाए गए। इसके अलावा, यहां एक्सपायर हो चुके आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग एजेंट भी मिले, जिन्हें अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि कोल्ड चेन का रखरखाव सही नहीं था, जिससे खाने की चीजों के खराब होने का खतरा था।
सिर्फ गंदगी ही नहीं, बल्कि आइसक्रीम की क्वालिटी में भी कमी पाई गई। एक बाहरी लैब की रिपोर्ट के मुताबिक, Rustom की आइसक्रीम में मिल्क फैट की मात्रा केवल 7.94% थी, जबकि FSSAI के नियमों के अनुसार यह कम से कम 10% होनी चाहिए। इस लापरवाही के कारण Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 32(3) के तहत लाइसेंस रद्द किया गया है।
FDA ने स्पष्ट किया है कि यह दुकान तब तक बंद रहेगी जब तक कि फूड सैंपल्स की रिपोर्ट नहीं आ जाती और दुकान की सभी कमियों को ठीक नहीं कर लिया जाता। बता दें कि यह कार्रवाई केवल मुंबई तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसी अभियान के तहत धुले और नागपुर के कुछ अन्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए हैं।