Mumbai में Rotavirus और Norovirus का कहर, बच्चों को बाहर का खाना खिलाने से पहले पढ़ें डॉक्टर की ये सलाह
Maharashtra: मुंबई में इन दिनों पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शहर में Norovirus और Rotavirus के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। पीडियाट्रिशियन डॉ. निहार पारेख ने चेतावनी दी है कि यह
Maharashtra: मुंबई में इन दिनों पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शहर में Norovirus और Rotavirus के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। पीडियाट्रिशियन डॉ. निहार पारेख ने चेतावनी दी है कि यह वायरस बहुत तेजी से फैलता है, इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
डॉक्टरों के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में इन वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इस संक्रमण की वजह से लोगों को दस्त, उल्टी, पेट में मरोड़, बुखार और शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो रही हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती है क्योंकि उनमें पानी की कमी बहुत जल्दी होती है।
इस बीमारी से बचने के लिए डॉ. निहार पारेख ने आने वाले एक हफ्ते के लिए दो मुख्य सावधानियां बरतने को कहा है। पहला यह कि परिवार के सदस्य, खासकर बच्चे, बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं। घर का बना साफ-सुथरा और पौष्टिक खाना ही खाएं और कच्ची चीजों जैसे चटनी या सलाद से परहेज करें।
दूसरी सलाह स्विमिंग को लेकर है। बच्चों को स्विमिंग पूल में जाने से रोकें क्योंकि पूल के पानी के जरिए यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है और पानी निगलने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अगर लक्षण दिखें तो तुरंत इलाज शुरू करें ताकि डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर स्थिति से बचा जा सके।