Mumbai और Raigad में भारी बारिश का Yellow Alert, हाई टाइड को लेकर BMC ने जारी की चेतावनी

Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शहर में लगातार बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी कि

Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शहर में लगातार बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, मुंबई में दिन के समय गरज-चमक के साथ बारिश और रात में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद है। बुधवार, 22 जुलाई को भी बारिश जारी रहेगी, हालांकि इसकी तीव्रता कम रह सकती है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश की वजह से इलाके के जलाशयों के जलस्तर में 1.66% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बारिश के साथ-साथ समुद्र में हाई टाइड का खतरा भी बढ़ा है। State Disaster Management Department ने महाराष्ट्र के तटों के लिए 24 घंटे का हाई टाइड अलर्ट जारी किया है। 20 जुलाई को शाम 4:05 बजे समुद्र का स्तर 4.05 मीटर तक जाने का अनुमान है। इसके अलावा मुंबई सिटी, मुंबई Suburban और ठाणे के तटों पर 3.1 से 3.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

बढ़ते खतरे को देखते हुए Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने नागरिकों के लिए जरूरी गाइडलाइन्स जारी की हैं। प्रशासन ने लोगों से समुद्र किनारे न जाने और बीच (beaches) से दूर रहने की अपील की है। साथ ही, जलभराव की संभावना को देखते हुए यात्रा की योजना सावधानी से बनाने और पेड़ों के नीचे वाहन पार्क न करने की सलाह दी गई है।