Mumbai में नेता सचिन अहिर के घर से 2.65 करोड़ की चोरी, 24 साल पुराना घरेलू नौकर गिरफ्तार

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के वर्ली इलाके में रहने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति और शिंदे सेना नेता Sachin Ahir के घर से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में उनके घर के एक पुराने नौकर Pravin So

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के वर्ली इलाके में रहने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति और शिंदे सेना नेता Sachin Ahir के घर से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में उनके घर के एक पुराने नौकर Pravin Solanki को गिरफ्तार किया है, जिस पर पिछले कुछ सालों में करीब 2.65 करोड़ रुपये के गहने और कैश चुराने का आरोप है।

यह मामला तब खुला जब पिछले हफ्ते परिवार के एक सदस्य ने गहनों में कुछ कमी महसूस की। दरअसल, 13 अक्टूबर 2025 को Sachin Ahir के घर में आग लगी थी, जिसके बाद परिवार को लगा कि कुछ कैश जल गया होगा। लेकिन जब CCTV फुटेज की जांच की गई, तो उसमें कुछ हिस्से गायब मिले, जिससे शक गहरा गया। इसके बाद मामला पहले वर्ली पुलिस स्टेशन और फिर क्राइम ब्रांच की यूनिट 3 को सौंपा गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी Pravin Solanki पिछले 20 से 24 सालों से वर्ली सी फेस स्थित उनके घर ‘गुलरुख बिल्डिंग’ में काम कर रहा था। पूछताछ में उसने माना कि उसने धीरे-धीरे सोने के बिस्किट, हीरे के गहने और चांदी के सामान चुराकर बेचे और पैसे अपने साथियों में बांट दिए। क्राइम ब्रांच के DCP Raj Tilak Roshan इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक एक सुनार से 325 ग्राम सोना बरामद कर लिया है।

इस चोरी में सोलंकी के साथ तीन और घरेलू नौकरों के शामिल होने का शक है, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कोर्ट ने आरोपी Pravin Solanki को 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी का बाकी सामान कहां गया और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे।