Mumbai में पुलिस वैन का दरवाजा खोलकर भागे प्रदर्शनकारी, CJP ने वीडियो शेयर कर लिखा ‘हैक है भाई हैकर’

Maharashtra: मुंबई में प्रदर्शन के दौरान एक अजीब घटना सामने आई है। यहाँ पुलिस की हिरासत में लिए गए कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस वैन का दरवाजा खोलकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे Coc

Maharashtra: मुंबई में प्रदर्शन के दौरान एक अजीब घटना सामने आई है। यहाँ पुलिस की हिरासत में लिए गए कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस वैन का दरवाजा खोलकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे Cockroach Janta Party (CJP) ने अपने हैंडल से साझा किया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अज्ञात युवक ने चुपके से पुलिस वैन का पिछला दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद अंदर मौजूद लोग बाहर निकलकर भाग गए। CJP ने इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में ‘Hacker hai bhai hacker’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। मौके पर मौजूद लोग प्रदर्शनकारियों के इस तरह भागने पर उनका उत्साह बढ़ाते दिखे।

यह पूरा मामला NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों से जुड़ा है। CJP एक युवा आंदोलन है जिसकी शुरुआत अभिजीत डिपके ने की थी। इस आंदोलन के साथ एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk भी जुड़े हैं, जो फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान अपना उपवास जारी रखे हुए हैं।

मुंबई पुलिस ने शहर में शांति बनाए रखने के लिए 23 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक धारा 144 लागू कर रखी है। इसके तहत पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और जुलूस निकालने पर रोक है। पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, 18 से 22 जुलाई के बीच करीब 400 लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं और 13 FIR लिखी गई हैं। दादर इलाके में भी प्रदर्शन हुए जहाँ एक महिला ने पुलिस वैन को रोकने की कोशिश की थी, जिसकी तारीफ शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने की है।