Mumbai में पुलिस ड्राइवर ने छात्रों को दी झूठे ड्रग केस में फंसाने की धमकी, ड्यूटी से हटाया गया
Maharashtra: मुंबई में एक पुलिस ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह प्रदर्शन कर रहे छात्रों को डरा रहा है। ड्राइवर ने धमकी दी कि अगर उन्होंने अपना विरोध जारी रखा, तो वह उनकी जेब में 50 ग्राम ड्रग्स ड
Maharashtra: मुंबई में एक पुलिस ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह प्रदर्शन कर रहे छात्रों को डरा रहा है। ड्राइवर ने धमकी दी कि अगर उन्होंने अपना विरोध जारी रखा, तो वह उनकी जेब में 50 ग्राम ड्रग्स डाल देगा ताकि उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाए और उन्हें जमानत न मिले। इस मामले के सामने आते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है।
यह घटना तब हुई जब कुछ छात्र पेपर लीक के मुद्दे और नई दिल्ली में Cockroach Janta Party (CJP) के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस वैन में मौजूद ड्राइवर पवन सांगले ने छात्रों को धमकाया था। वीडियो वायरल होने के बाद DCP (ऑपरेशंस) अकबर पठान ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तथ्यों की पुष्टि के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी ड्राइवर को उसकी मौजूदा पोस्टिंग से हटाकर पुलिस कंट्रोल रूम भेज दिया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का यह व्यवहार पूरी तरह गलत था और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने DGP सदानंद डेट और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से मुलाकात की। कांग्रेस, AAP और CJP ने इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है और मांग की है कि इस बात की भी जांच हो कि क्या पहले भी ऐसे फर्जी ड्रग केस बनाए गए हैं।