Mumbai में NEET छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस Ayesha Khan, पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा Worli थाने

Maharashtra: बिग बॉस 17 और धुरंधर फेम एक्ट्रेस Ayesha Khan को मुंबई पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। वह दिल्ली में NEET परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में मुंबई के दादर इलाके में पह

Maharashtra: बिग बॉस 17 और धुरंधर फेम एक्ट्रेस Ayesha Khan को मुंबई पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। वह दिल्ली में NEET परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में मुंबई के दादर इलाके में पहुंची थीं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन पुलिस वैन में डालकर Worli पुलिस स्टेशन भेज दिया।

Ayesha Khan ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि वह शाम करीब 4 बजे दादर पहुंची थीं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने वहां न तो कोई नारा लगाया, न कोई पोस्टर दिखाया और न ही विरोध प्रदर्शन के बारे में एक शब्द बोला। एक्ट्रेस के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के हिरासत में लिया। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने वाला सर्कुलर 23 जुलाई से लागू होना था, इसलिए 22 जुलाई को उनकी मौजूदगी गैरकानूनी नहीं थी।

इस प्रदर्शन में Ayesha Khan के साथ उनके भाई और कुछ दोस्त भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए अन्य युवाओं ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। Ayesha ने पुलिस वैन और थाने से वीडियो बनाकर पूछा कि उन्हें आखिर किस आधार पर पकड़ा गया है और पुलिस इस पर कोई जवाब नहीं दे रही है।

यह पूरा मामला NEET-UG परीक्षा के प्रबंधन में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा है, जिसके खिलाफ दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।