Mumbai में भारी बारिश का Orange Alert, 23 जून तक आ सकता है मानसून

Maharashtra: मुंबई के लोगों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शहर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते IMD ने Orange Alert जारी किया है। माना जा रहा है कि 23 जून तक मुंबई में मानसून की आधिक

Maharashtra: मुंबई के लोगों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शहर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते IMD ने Orange Alert जारी किया है। माना जा रहा है कि 23 जून तक मुंबई में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो जाएगी।

IMD के मुताबिक, सोमवार को मुंबई में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। BMC ने इस चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मानसून की बात करें तो यह आमतौर पर 10 जून के आसपास आता है, लेकिन इस बार El Nino के असर और खराब मौसम की वजह से इसमें देरी हुई है।

मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी 23 जून के आसपास मानसून आगे बढ़ सकता है। कोंकण और गोवा में 23 से 27 जून के बीच बारिश और तेज होने की उम्मीद है। इससे पहले मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए Yellow Alert भी जारी किया गया था।

शहर में सोमवार सुबह ही प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई थी, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। वर्ली नाका के BMC स्कूल में एक घंटे में 61 mm और बांद्रा के पाली चिम्बई स्कूल व सुपारी टैंक स्कूल में 70 mm बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से कुछ जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हुई और विजिबिलिटी कम हुई, हालांकि जलजमाव की कोई बड़ी खबर नहीं आई।

BMC ने मानसून से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर निगम ने 16 पंपिंग स्टेशन चालू किए हैं और 550 से ज्यादा पंप तैनात किए हैं। साथ ही, IIT Bombay के साथ मिलकर 48 घंटे पहले मौसम की चेतावनी देने वाला सिस्टम भी तैयार किया गया है। मुंबई पुलिस ने भी नागरिकों को हाई टाइड और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और निर्देशों का पालन करने को कहा है।