Mumbai में Ola ड्राइवर ने लौटाया सवारी का iPhone 16, ईमानदारी के लिए मिले 2,500 रुपये इनाम
Maharashtra: मुंबई में एक Ola ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। ड्राइवर मीर शेख को अपनी कैब में एक सवारी का महंगा iPhone 16 मिला था, जिसे उन्होंने सुरक्षित तरीके से उसके मालिक तक पहुँचाया। इस नेक काम के लिए सवारी न
Maharashtra: मुंबई में एक Ola ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। ड्राइवर मीर शेख को अपनी कैब में एक सवारी का महंगा iPhone 16 मिला था, जिसे उन्होंने सुरक्षित तरीके से उसके मालिक तक पहुँचाया। इस नेक काम के लिए सवारी ने उन्हें नकद इनाम भी दिया।
घटना तब हुई जब एक सवारी अपनी यात्रा पूरी करने के बाद गलती से अपना iPhone 16 गाड़ी में ही छोड़ गया। ड्राइवर मीर शेख को फोन मिला, लेकिन प्राइवेसी नियमों के कारण Ola सिस्टम से पुराने ग्राहकों से सीधा संपर्क करना संभव नहीं होता है। फोन पर कोई कॉल नहीं आ रहा था, इसलिए शेख ने इंतज़ार किया कि मालिक खुद संपर्क करे।
कुछ समय बाद जब सवारी ने संपर्क किया, तो मीर शेख खुद मालाबार हिल गए और फोन उसके मालिक को सौंप दिया। ड्राइवर की इस ईमानदारी और मेहनत को देखकर सवारी ने उन्हें 2,500 रुपये का इनाम दिया। मीर शेख ने इस पूरे अनुभव को एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए साझा किया।
जानकारी के लिए बता दें कि Ola की पॉलिसी के मुताबिक कंपनी खोई हुई चीजों को ढूँढने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन उसकी जिम्मेदारी नहीं लेती है। वहीं मुंबई पुलिस के नियमों के अनुसार, खोई हुई चीजों की रिपोर्ट ऑनलाइन की जा सकती है और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट करने पर सामान मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।