Mumbai, Odisha समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Maharashtra/Odisha: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर दिख रहा है। IMD ने मुंबई और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि ओडिशा के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया
Maharashtra/Odisha: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर दिख रहा है। IMD ने मुंबई और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि ओडिशा के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है।
मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 3 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि यहां कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले बुधवार को रेड अलर्ट था, जिसे अब घटाकर ऑरेंज कर दिया गया है। हालांकि, निजी मौसम एजेंसी Skymet Weather और AccuWeather का कहना है कि 3 से 5 जुलाई के बीच मुंबई में भारी बारिश हो सकती है और कई इलाकों में 200 मिमी से ज्यादा पानी गिर सकता है।
बीते 24 घंटों में मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में 102 मिमी से 114 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश की वजह से वर्ली, कुर्ला, हिंदमाता जंक्शन और अंधेरी सबवे जैसे इलाकों में पानी भर गया। लोकल ट्रेनें भी 10 से 15 मिनट की देरी से चलीं। दुखद बात यह रही कि सांताक्रूज इलाके में पेड़ गिरने से 8 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज ननावती अस्पताल में चल रहा है। BMC को पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की कई शिकायतें मिली हैं।
दूसरी ओर, ओडिशा में स्थिति और भी गंभीर है। IMD ने कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के लिए 3 और 4 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि वहां बहुत भारी बारिश हो सकती है और लोगों को जरूरी कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा गजपति, रायगढ़, कालाहांडी और नबरंगपुर में ऑरेंज अलर्ट और 12 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ओडिशा में बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बारिश तेज हुई है। हीराकुद में 84.2 मिमी और बरगढ़ के अंबाभोनो में 180 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है और भुवनेश्वर समेत कई शहरों में पेड़ उखड़ गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और मछुआरों को अगले चार दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।